बाड़मेर | गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में 27 जुलाई को गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत सोमवार शाम 4 बजे गंगा गिरी मठ तनसिंह सर्किल के पास सर्व हिंदू समाज की बैठक होगी। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने व गो सम्मान दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। बैठक महंत खुशाल गिरी महाराज गंगा गिरी मठ के साथ अन्य संत महात्माओं के सानिध्य में होगी। गौ माता अभियान के राज्य प्रभारी बहादुर सिंह गुर्जर, संरक्षक सनातन शरण महाराज, सह प्रभारी गजेंद्र गोपाल की मौजूदगी रहेगी। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष किशोर भार्गव, जिला मंत्री सवाई राम कोलू, जिला प्रभारी गुलाब सिंह धांधू, शहर संयोजक आनंद पुरोहित, सह संयोजक सुखदेव बजरंगी की देखरेख में आयोजन होगा।