बाड़मेर | आशीर्वाद भवन में रविवार को माहेश्वरी जिला सभा के चुनाव हुए। चुनाव प्रदेश पर्यवेक्षक बद्रीप्रसाद शारदा की देखरेख में हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी सोहनलाल राठी रहे। सहायक चुनाव अधिकारी सवाई माहेश्वरी रहे। त्रिवर्षीय कार्यकारिणी में एडवोकेट मोहनलाल राठी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं सचिव मुकेश केला, उपाध्यक्ष हंसराज बिड़ला, जगदीश राठी, प्रेमकुमार करवा को चुना गया। कोषाध्यक्ष राधेश्याम बाहेती व संगठन मंत्री नेमीचंद शारदा को बनाया गया। पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार करवा को साफा पहनाकर विदाई दी गई। सचिव कैलाशचंद तापड़िया को भी साफा पहनाकर विदाई दी गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश डांगरा, इकाई उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राठी, भीमराज पुगलिया, दाऊलाल मूंदड़ा, रेखा तापड़िया सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।