बारां| अग्रवाल जागृति संगठन ने रविवार को मानसून स्पेशल फ्लावर थीम पूल पार्टी का आयोजन किया। उर्मिला बंसल, हेमलता गर्ग के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राधे-राधे के मंगल उद्घोष से की गई। फ्लावर थीम पर सजी सदस्याएं आकर्षक वेशभूषा में नजर आईं। खेल हुए। संगीत बजा। नृत्य हुआ। पूल में मस्ती चली। सभी ने मानसून का आनंद लिया। फ्लावर थीम प्रतियोगिता में नीतू गुप्ता, मंजू आनंद गर्ग विजेता रहीं। संगीत की धुन पर सर पर टोपी लाल-लाल और हाथों में गिलास प्रतियोगिता हुई। इसमें मीना मंगल पहले स्थान पर रहीं। उषा निरंजन गोयल दूसरे स्थान पर रहीं। सरप्राइज की विजेता मंजू गोयल, श्यामा गोयल रहीं। विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में नीलेंद्रा गर्ग, रजनी गर्ग, पुष्पलता गोयल, सुजाता गोयल, सुरेखा गोयल, शशि गोयल, मनीषा गोयल, शशि गर्ग का योगदान रहा। टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं। गेम्स कराए। प्रतियोगिताएं कराईं। पारितोषिक भी इसी टीम ने बांटे। उर्मिला बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्याओं में आत्मीयता, सहयोग, एकता मजबूत करते हैं। हेमलता गर्ग ने आयोजन समिति, सभी सदस्याओं को धन्यवाद दिया।