दुर्लभ बीमारी हीमोफेगोसाइटिक लिम्फो हिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) से पीड़ित 2 महीने की बच्ची के बार-बार बेहोश होने, तिल्ली-लिवर का बढ़ना, बुखार और सांस लेने में तकलीफ से तड़पता देखकर मां काफी परेशान थी। बच्ची के शरीर में खून की कोशिकाओं के नष्ट होने और खून की कमी के चलते परिजन राजधानी के सभी बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए भटके, मगर राहत नहीं िमली। इसके बाद परिजन बच्ची को अजमेर रोड भांकरोटा स्थित गीतांजलि अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला कि श्वेत रुधिर कणिकाओं की संख्या जीरो हो गई। बुखार भी कम नहीं हो रहा था। डॉक्टर्स ने जीएमसीएसएफ दवा देकर जीवन बचाया। साथ ही इटोपोसाइड भी दी गई। टीम में डॉ. रामकेश मीना, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. डी. हरिणी, डॉ. ईशा, डॉ. मयंक, डॉ. कंगना, डॉ. विष्णु और डॉ. गौरव शामिल रहे। पूर्व गेंदबाज शापूर जादरान का दिल्ली में निधन, HLH बीमारी थी अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 7 जुलाई 2026 को निधन हो गया। जो उनके 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले था। जादरान का नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में हीमोफेगोसाइटिक लिम्फो हिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) का इलाज चल रहा था। भास्कर एक्सपर्ट (डॉ. अशोक गुप्ता, प्राचार्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज, जयपुर)