भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर हरमिलापी कॉलोनी की एक पतली गली में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात युवक चुराकर ले गया। घटना मंगलवार सुबह पौने 11 बजे की है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। पीड़ित की ओर से कोतवाली थाने में परिवाद दिया गया है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। पीड़ित गौतम भंबरी ने बताया कि उनकी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल आरजे 13 एससी 5265 को एक युवक चुराकर ले गया। यह मोटरसाइकिल घर के बाहर गली में खड़ी थी। कैमरे की रिकॉर्डिंग के अनुसार सुबह 10:47 बजे युवक आया। उसने गली में चक्कर लगाया। फिर इसे चुरा ले गया। युवक ने चेहरा भी नहीं ढका हुआ था। उन्होंने बताया कि कैमरों की फुटेज थाने में भी सौंपी है।