भास्कर न्यूज | बारां जिले में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन कोयला, रेलावन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन गरड़ा, भटवाड़ा, का लोकार्पण 6, 7 व 8 अप्रैल को सांसद दुष्यंत सिंह करेंगे। सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे 1.43 करोड़ से बनी भटवाड़ा पीएचसी का लोकार्पण मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह करेंगे। वहीं सोमवार को ही कोयला में 5.36 करोड़ से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह करेंगे। वहीं 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे रेलावन में 5.36 करोड़ से बनी सीएचसी व गरड़ा में 1.43 करोड़ से बनी पीएचसी का लोकार्पण करेंगे। इसमें मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह रहेंगे।