मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में कई जगह ट्रैक पर पानी भर गया है। वहीं मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के घाट सेक्शन में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। कुछ ट्रेनों का समय भी बदला गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में जलभराव और मध्य रेलवे के घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड होने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, कुछ को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है। कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है। जयपुर- मुंबई सेंट्रल आज 5 घंटे की देरी से रवाना होगी जयपुर- मुंबई सेंट्रल (12956) 7 जुलाई को जयपुर से अपने निर्धारित समय 2 बजे की जगह पर 05 घंटे की देरी से शाम 7 बजे रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक कर लें। भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है, इसलिए पहले जानकारी लेकर ही यात्रा के लिए निकलें। ये ट्रेनें कैंसिल की गई है मुंबई सेंट्रल डिवीजन में पानी भरने के कारण कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ (22451) 6 जुलाई को कैंसिल रहेगी। चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस (22452) 8 जुलाई को कैंसिल रहेगी। दादर-हनुमानगढ़ (14708) 6 जुलाई को कैंसिल रहेगी। बांद्रा टर्मिनस-हिसार (22915) 6 जुलाई को कैंसिल रहेगी। हिसार-बांद्रा टर्मिनस (22916) 7 जुलाई को कैंसिल रहेगी। बांद्रा टर्मिनस-जयपुर (22933) 6 जुलाई को कैंसिल रहेगी। जयपुर-बांद्रा टर्मिनस (22934) 7 जुलाई को कैंसिल रहेगी। इन ट्रेनों के रूट बदले भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई लंबी दूरी की ट्रेनों को अपने तय रूट की बजाय दूसरे रूट से चलाया जा रहा है। जोधपुर-हड़पसर (20495) 6 जुलाई को जोधपुर से रवाना ट्रेन अब सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन होकर चलेगी। उदयपुर सिटी-मैसूर (19667) 6 जुलाई को रवाना ट्रेन सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन-पुणे रूट से चलेगी। मदार जंक्शन-मैसूर स्पेशल (06282) 6 जुलाई को रवाना ट्रेन भी सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन-पुणे रूट से चलेगी। श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली (22497) 6 जुलाई को रवाना ट्रेन सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन-पुणे रूट से अपनी यात्रा पूरी करेगी। यशवंतपुर-बाड़मेर (14805) 6 जुलाई को रवाना ट्रेन दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर चलेगी। इस ट्रेन का समय बदला बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर (21903) : 6 जुलाई को यह ट्रेन रात 11:25 बजे की जगह 7 जुलाई को रात 12:30 बजे रवाना की गई है।