भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में ज्वैलर योगेंद्र चौपड़ा की हत्या के एक महीने बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। इसी के चलते आज बाजार और प्राइवेट स्कूल बंद रखे गए, आक्रोश रैली निकाली गई और तहसीलदार कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। पुलिस ने पहले 7 दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बाजार और स्कूल बंद, रैली निकाली आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नदबई कस्बे के बाजार बंद रखे। साथ ही प्राइवेट स्कूल भी बंद रहे। लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रदर्शन के बाद तहसीलदार कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने में लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मृतक योगेंद्र चौपड़ा की पत्नी के भी इसमें शामिल होने की संभावना जताई गई है। 7 दिन का समय मांगने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं पुलिस ने 2 अप्रैल तक दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए समय मांगा था, लेकिन हत्या के 7 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस दौरान व्यापारियों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन भी दिए और कई संगठनों ने धरना दिया। एक महीना बाद भी नहीं लगा सुराग हत्या को एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत योगेंद्र चौपड़ा की हत्या को 1 महीना बीत चुका है। उसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे व्यापारियों का गुस्सा फुट पड़ा। व्यापारी नदबई कस्बे के सभी बाजार बंद रखेंगे। साथ ही आक्रोश रैली निकाली जायेगी। तहसीलदार कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत होगी। जिसमें योगेंद्र चौपड़ा की पत्नी भी शामिल हो सकती हैं।