नागौर कृषि उपज मंडी में शनिवार के मुकाबले सोमवार को प्रमुख फसलों के भाव में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जीरा, सौंफ, मूंग, इसबगोल और ज्वार के दाम में गिरावट दर्ज की गई, जबकि काला तिल, सरसों (रायडा), दाणा मैथी, सिंधी सुवा और तारामीरा के भाव में तेजी रही। वहीं ग्वार, असालिया, सफेद तिल और चना के भाव स्थिर बने रहे। जीरा-सौंफ में मंदी, मूंग और इसबगोल भी कमजोर शनिवार के मुकाबले सोमवार को जीरा का अधिकतम भाव 22,000 रुपए से घटकर 21,700 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। सौंफ के अधिकतम भाव में 1,500 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 15,000 रुपए से घटकर 13,500 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। मूंग का अधिकतम भाव 7,700 रुपए से घटकर 7,600 रुपए और इसबगोल का अधिकतम भाव 13,800 रुपए से घटकर 13,750 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। ज्वार का अधिकतम भाव भी 5,600 रुपए से घटकर 5,500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। काला तिल, सरसों और मैथी में आई तेजी मंडी में काला तिल के अधिकतम भाव में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 9,300 रुपए से बढ़कर 9,500 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया। सरसों (रायडा) का औसत 40 प्रतिशत फैट भाव 7,400 रुपए से बढ़कर 7,450 रुपए हो गया। दाणा मैथी का अधिकतम भाव 6,000 रुपए से बढ़कर 6,050 रुपए, सिंधी सुवा 7,500 रुपए से बढ़कर 7,600 रुपए और तारामीरा 5,700 रुपए से बढ़कर 5,725 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। इन फसलों के भाव में नहीं हुआ बदलाव सोमवार को ग्वार, असालिया, सफेद तिल और चना के भाव शनिवार के समान ही रहे। इन फसलों के न्यूनतम और अधिकतम भाव में किसी तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया गया।