भारतीय डाक विभाग के नागौर मंडल ने डीडवाना उपमंडल की ECR (इलेक्ट्रॉनिक कैश रजिस्टर) समीक्षा बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। बैठक में वार्षिक राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति, डाक योजनाओं के विस्तार और सेवाओं को बेहतर बनाने पर मंथन हुआ। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शाखा डाकपालों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ECR समीक्षा और राजस्व लक्ष्य पर चर्चा नागौर मंडल के डाक अधीक्षक एन.आर. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीडवाना उपमंडल के शाखा डाकघरों की ECR समीक्षा की गई। इस दौरान वार्षिक राजस्व अर्जन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सहायक अधीक्षक महावीर प्रसाद सैनी, डीडवाना के डाकघर निरीक्षक देवीचंद कटारिया, मकराना के डाकघर निरीक्षक आदित्य सिंह और मुख्य डाकपाल महेश कुमार टाक भी मौजूद रहे। डाक योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर अधिकारियों ने बचत बैंक, आवर्ती जमा (RD), डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) और आर्टिकल बुकिंग जैसी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही शाखा डाकघरों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान समारोह में वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शाखा डाकपालों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। PLI श्रेणी: शंकरलाल (नुवा), मोहम्मद हनीफ (मालगांव) और बाबूलाल (बेगसर)। बचत बैंक अभियान: बाबूलाल (बेगसर), शंकरलाल (नुवा) और कुलदीप सिंह (क्यामसर)। आर्टिकल बुकिंग: लक्ष्मण शर्मा (ध्यावा), चंद्रशेखर तूनवाल (सूदरासन) और शंकरलाल (नुवा)। ECR उत्कृष्ट प्रदर्शन: सुनील कुमारी (खारिया), बाबूलाल (बेगसर) और मोहम्मद हनीफ (मालगांव)। लाइव खाते एवं सक्षम शाखा डाकघर: शंकरलाल (नुवा), बाबूलाल (बेगसर) और मांगीलाल (कुसुंबी)। IPPB श्रेणी: बाबूलाल (बड़ी छापरी), मोहम्मद हारून (गणेशपुरा) और अंकित (बरंगाना)। इसके अलावा डाक अधिदर्शक मूलाराम, महेंद्र कुमार मीणा, पुष्कर राज शर्मा और कार्यकारी सहायक दिनेश कुमार टेलर को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन कार्यक्रम का संचालन मुख्य डाकपाल महेश कुमार टाक ने किया। अंत में डाकघर निरीक्षक देवीचंद कटारिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।