नागौर जिले के खींवसर में सीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान बीच में आ रहे बिजली पोलों को हटाने और नए स्थान पर शिफ्ट करने के लिए गुरुवार को करीब पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की है। बिजली पोल शिफ्ट करने के लिए बंद रहेगी सप्लाई एवीवीएनएल के सहायक अभियंता हरिमोहन मीणा ने बताया कि सीसी सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बीच में आ रहे बिजली पोलों को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। कार्य के दौरान सुरक्षा को देखते हुए संबंधित फीडर की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। सरकारी कार्यालयों समेत कई इलाके होंगे प्रभावित बिजली कटौती के कारण उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, जिला हॉस्पिटल और आसपास के कई आवासीय तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले पूरा करने की अपील की है। विभाग ने बताया कि यदि तकनीकी कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली सप्लाई निर्धारित समय से पहले भी शुरू की जा सकती है।