महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके पास के मोहल्ले के एक युवक पर ब्लैकमेल कर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग युवती ने बताया कि उसकी उम्र करीब 17 साल है। वह पहले शहर में पढ़ती थी। इसके बाद वह कोचिंग के लिए राजस्थान के एक शहर में चली गई। इस दौरान उसकी दोस्ती शहर के एक मोहल्ला के राहुल कलवा के साथ हो गई। फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल उसने बताया कि इस दौरान राहुल ने उसके साथ फोटो व वीडियो ले ली। जिसके बाद वह राहुल ने उसके साथ ली हुई फोटो को दिखाकर उसको ब्लैकमेल किया। बाद में उसने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। वह फिर से उसको बुलाकर ब्लैकमेल कर गलत काम करना चाह रहा था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस उसने इस बात को परिजनों को बताया। परिजनों ने इस पर पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी युवक राहुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस बारे में सिटी एसएचओ हरिकिशन ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।