अलवर के गौरव सिंह ने NEET-UG 2026 में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं केरवा जाट गांव निवासी वीर सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 149 हासिल की। वीर सिंह ने इससे पहले 10वीं में 92 प्रतिशत और 12वीं में 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं अलवर के दो भाई यशवर्धन और चिराग ने एक पास नीट में पास होकर सफलता हासिल की। यशवर्धन ने ऑल इंडिया 146वी रैंक हासिल की। वहीं चिराग यादव ने 1096 रैंक हासिल की। उनके पिता विकास यादव को भी लोगों ने बधाई दी। वहीं खैरथल के निकट ग्राम मूंडनवाड़ा में छात्र सिद्धार्थ यादव एवं शांतनु यादव पुत्र कृष्णा कुमार यादव ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। ये दोनों भी सगे भाई हैं। इस तरह चार भाइयों का नीट में चयन हुआ है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में देशभर के 11.21 लाख अभ्यर्थी मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं। वहीं करीब 10 लाख अभ्यर्थी कटऑफ अंक तक नहीं पहुंच सके। इस बार कटऑफ में पिछले वर्ष की तुलना में 69 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिजल्ट में अलवर के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। टाइम टेबल बनाकर की पढ़ाई वीर सिंह ने बताया- पढ़ाई के दौरान मैंने समय का विशेष ध्यान रखा। मैंने पढ़ाई के लिए रोजाना का निश्चित टाइम टेबल बनाया। उसी के अनुसार तैयारी की। खुद को रिलैक्स रखने के लिए हमने सीमित समय तक मोबाइल का उपयोग किया। वहीं गौरव सिंह ने कहा- मैंने स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार किया और उसका कभी दुरुपयोग नहीं किया। दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता पर जिले में खुशी का माहौल है। परिजन, शिक्षक, साथी विद्यार्थी और ग्रामीण उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। किसान के बेटे ने 6029 वीं रैंक प्राप्त की नीमराणा के प्रतापसिंह पुरा गांव निवासी छात्र ध्रुव कुमार ने पहले प्रयास में ऑल इंडिया 1966वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि कैटेगिरी रैंक 684 है। ध्रुव के पिता रविदत्त प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। ध्रुव फुटबाल व कबड्डी का भी अच्छा खिलाड़ी है। जो स्टेट लेवल तक फुटबाल खेल चुका है। ध्रुव ने कोचिंग से पढ़ाई की है। इन दोनों भाइयों का भी नीट में चयन खैरथल के निकट ग्राम मूंडनवाड़ा में छात्र सिद्धार्थ यादव एवं शांतनु यादव पुत्र कृष्णा कुमार यादव ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। छात्र सिद्धार्थ यादव ने ऑल इडिया 786वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं शांतनु यादव ने भी 720 में से 607 नंबर प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। नौगांवा के शेरपुर के छात्र मोहम्मद कैफ ने अच्छी रैंक प्राप्त की अलवर के नौगांवा के शेरपुर निवासी मोहम्मद कैफ ने ऑल इंडिया 3215वीं रैंक प्राप्त की है। मोहम्मद कैफ के सफल होने पर परिवार में खुशी है। जिसने 12वीं के साथ शानदार रैंक प्राप्त की है। एक स्कूल से 3 बच्चों का नीट में चयन अलवर शहर के छात्रा प्रिया कुमारी, अभिषेक और उत्कर्ष वर्मा ने नीट क्वालिफाई किया है। जिसके कारण स्कूल में सफल स्टूडेंट्स का अभिवादन किया गया। मोबाइल दुकानदार के बेटे का चयन बानसूर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले दिनेश कुमार के बेटे मयंक का नीट में चयन हुआ है। जिन्होंने ऑल इंडिया 8483 रैंक प्राप्त की है। कैटेगिरी में 3720वीं रैंक प्राप्त की है।