बाड़मेर | स्थानीय माजीसा धाम बाड़मेर में मंगलवार को सकल जैन समाज रणधा की बैठक हुई। जैन श्री संघ रणधा के नाम से नई कार्यकारिणी बनाई गई। संस्था गठन के बाद संरूपचंद किशनलाल संखलेचा रणधा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में मेवीलाल हमीरमल बोहरा उपाध्यक्ष, चम्पालाल खीमराज संखलेचा महामंत्री, भूरचंद नेमीचंद संखलेचा कोषाध्यक्ष, दिनेशकुमार चिंतामणदास संखलेचा प्रचारमंत्री, बंशीधर जुजारमल संखलेचा सहमंत्री, केवलचंद माणकमल संखलेचा सहकोषाध्यक्ष, सरूपचंद माणकमल संखलेचा सलाहकार बनाए गए। पवनकुमार बाबुलाल संखलेचा, ताराचंद हीरालाल संखलेचा, कुन्दनमल पूनमचंद संखलेचा, पवनकुमार मांगीलाल संखलेचा, सवाईलाल मांगीलाल संखलेचा, मोतीलाल सहित कई सदस्य बनाए गए।