टोंक| गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज टोंक, देवली, अलीगढ़, पीपलू, दतवास, निवाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के नवीन ऑनलाइन प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। प्रवेश इच्छुक छात्राएं 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक कॉलेज शिक्षा विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।