डीग जिले के पहाड़ी नगर पालिका के EO राजकुमार के खिलाफ व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने मुख्य बाजार के चौराहे पर EO के खिलाफ धरना दिया और रैली निकालकर SDM कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि ईओ राजकुमार कस्बे में बदला लेने की भावना से मनमानी कार्रवाई कर रहे हैं। कोई अगर उनकी शिकायत करता है, तो वह शिकायतकर्ता को UD टैक्स और अतिक्रमण के नोटिस भेजकर परेशान करते हैं। टूटी सड़क की शिकायत पर बढ़ा मामला व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि पहाड़ी कस्बे में टूटी सड़क के कारण नाली का पानी रुका हुआ था और पानी बहकर सड़क पर आ रहा था। इससे बाजार में आने जाने वाले लोग काफी परेशान थे। व्यापारी मनोज जैन ने मौके का फोटो SDM को भेजाकर समाधान करने की अपील की थी। कुछ लोगों ने नगर पालिका EO राजकुमार को बताया कि व्यापारी मनोज जैन ने SDM से आपकी शिकायत की है। तब से EO व्यापारी मनोज जैन को UD टैक्स, अतिक्रमण के नाम पर नोटिस भेजकर लगातार परेशान कर रहे हैं। अतिक्रमण की मनमानी कार्रवाई से भड़का गुस्सा इससे पहले 14 अप्रैल को कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। व्यापारियों का कहना है कि पक्षपातपूर्ण तरीके से की गई इस कार्रवाई से भी व्यापारियों में आक्रोश है। कार्रवाई के दौरान अधिकतर व्यापारियों के मकान–दुकान पर ही बुलडोजर चलाया गया। जब व्यापारी मनोज जैन ने कार्रवाई का विरोध किया तो उनकी सामाजिक छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई। व्यापारी के पेट्रोल पंप से नाला निकालने की कोशिश 7 दिन पहले पहाड़ी क़स्बे में नई सड़क बनी है। सड़क की क्वालिटी को लेकर मनोज जैन सहित अन्य व्यापारियों ने SDM से शिकायत की तो अब नगर पालिका मनोज जैन के पेट्रोल पंप से जबरन नाला निकालने पर अड़ा हुआ है। EO की राजकुमार की इस कार्रवाई से व्यापारी डरे हुए हैं। इसलिए आज व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। वे SDM से EO की मनमानी कार्रवाइयों को लेकर बात करेंगे।