पाली में शनिवार रात को शहर के नवलखा रोड पर हुए झगड़े में पूर्व पार्षद के बेटे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। चाकू लगने से वह घायल हो गया। दूसरे पक्ष युवक को भी चोट आई। उसे भी इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के मंडिया रोड जालोरी दरवाजा क्षेत्र में रहने वाले पूर्व पार्षद फकीर मोहम्मद सिंधी का 22 साल का बेटा इम्तियाज शनिवार रात बाइक से नवलखा रोड क्षेत्र से जा रहा था। इस दौरान उसका झगड़ा हैदर कॉलोनी निवासी 22 साल के मोहम्मद अमान से हो गया। आरोप है कि अमान और उसके 25 साल के दोस्त हितेश ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से वार किया। जिससे उसके चेहरे पर गहरा घाव हो गया। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां उसका उपचार किया गया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के अमान और हितेश को भी बांगड़ हॉस्पिटल लाया या। अमान के अंगुठी में और हितेश के सिर में घाव था। झगड़ा क्यों हुआ इसको लेकर कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है।