पाली के मंडिया रोड पर एक फैक्ट्री के अडान पर सूखते कपड़ों के थान जल गए। घटना शनिवार सुबह 9.30 बजे के करीब हुई। आग की सूचना पर पहुंची 3 फायरब्रिगेड ने 45 मिनट में काबू पा लिया। हालांकि आग लगने की वजह साफ नहीं हुई। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत ने बताया- शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे कॉल आया। कॉलर ने बताया कि मंडिया रोड डीपी प्रोसेस फैक्ट्री के अडान (कपड़ों के थान सुखाने वाला स्ट्रक्चर) में आग लग गई है। ऐसे में नगर निगम से दो और रीको से एक दमकल लेकर मौके पर पहुंचे। समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने के दौरान पारस गहलोत, भैरूलाल, आशीष महेंद्र, दिनेश, बाबूलाल आदि दमकलकर्मी जुटे रहे। रोजाना तीन-चार जगह लग रही आग बता दें कि गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद जिले में रोजाना तीन से चार जगह आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले भी दो-तीन फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं।