पाली के सुमेरपुर रोड स्थित एक गार्डन में पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 2 बजे से रात तक चले इस आयोजन में मंडल के सदस्य अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का मकसद परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम तनाव कम करने के साथ आपसी मेलजोल और सौहार्द बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। आयोजन श्री गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन युवा मंडल संस्था के तत्वावधान में किया गया। परिवारों को एक मंच पर लाने की पहल संस्था के मीडिया प्रभारी कार्तिक धोका और मनोज कवाड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक साथ जोड़ना और आपसी संबंधों को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम के संयोजक विकास-सोनम संचेती, दीपक-गीता चौपड़ा और संदीप-प्रीति संचेती रहे। म्यूजिकल चेयर से क्रिकेट तक, सभी ने लिया खेलों का आनंद स्नेह मिलन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां रखी गईं। कपल गेम्स, म्यूजिकल चेयर, गुब्बारा रेस, प्रश्नोत्तरी, क्रिकेट और हाउजी जैसी प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में युवा और परिवार रहे मौजूद कार्यक्रम में सुकनराज संचेती, अमरचंद संचेती, केवलचंद कवाड़, लालचंद मेहता, गौतमचंद बाफना, दिनेश गोलेच्छा, युवा मंडल अध्यक्ष नरेश मेहता, सचिव रोहित गोलेच्छा, विनीत कवाड़, निखिल बाफना, संदीप कवाड़, विशाल कवाड़, कमल तलेसरा, हेमंत कटारिया, सुनील मेहता, अरविंद कवाड़, शरद पारख, राजेश धोका, अरविंद गोलेच्छा, सौरभ बोकड़िया, हेमंत चांबड़, मनोज नाबरिया, मुकेश मोदी, आनंद कोठारी सहित बड़ी संख्या में युवा और उनके परिवार मौजूद रहे।