जालोर से चोरी कर भाग रहे तीन चोर पाली में नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए। उनके पास एक बैग में पुलिस को करीब 9 किलो चांदी के गहने और कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी मिली है। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की बाइक भी जब्त की गई है। नाकाबंदी देख घबराए सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू ने बताया- जेतपुर थानाप्रभारी अरूण कुमार ने बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे नाकाबंदी की थी। इस दौरान जालोर की तरफ से बाइक पर तीन युवक आते नजर आए। जिनके पास एक बैग था। नाकाबंदी देख तीनों घबरा गए। बैग चेक किया तो चांदी मिली सीओ अमर सिंह ने बताया- ऐसे में तीनों को रोका और बैग के बारे में पूछताछ की। तीनों घबरा गए। ऐसे में पुलिस ने उनका बैग चेक किया तो दंग रह गए। बैग में करीब 9 KM चांदी के गहने और कुछ आर्टिफिशल ज्वेलरी थी। ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी इसको लेकर जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने जालोर जिले के मोदरान में रेलवे स्टेशन के पास एक ज्वेलरी शॉप से चोरी करना बताया। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चांदी की ज्वेलरी और बाइक जब्त की मामले की जांच शुरू की। इन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार जेतपुर थानाप्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि मामले में बालोतरा के सापूनी मंडली निवासी प्रेम (23)पुत्र भंवरराम, बालोतरा के बाणियावास निवासी भोमाराम (18) पुत्र माधुराम और जालोर जिले के मोदड़ा रामसीन निवासी राजेन्द्र (25) पुत्र परकाराम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बाइक, करीब 9 किलो चांदी के गहने, ताला तोड़ने के टूल जब्त किए।