पाली के घरवाला जाव इलाके में ज्वैलरी-कैश चोरी के मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी के आरोप में मकान में किराए पर रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि डुप्लीकेट चाबी बनाकर उसने 8 लाख के गहने और 60 हजार रुपए कैश चोरी किए थे। क्या है पूरा मामला कोतलवा रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया- मंडिया रोड वाला जाव निवासी सुरेन्द्र पटेल ने 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि 18 अप्रैल 2026 को वह परिवार सहित सिराणा गांव में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। उनकी पत्नी अपने सभी गहने घर की तिजोरी में रखकर गई थी। 25 अप्रैल को पाली लौटे। उस समय घर के ताले सही हालत में लगे मिले। 28 अप्रैल को एक विवाह समारोह में जाने के लिए जब तिजोरी खोली तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपए नकद गायब मिले। किराएदार पर जताया था शक रिपोर्ट में मकान मालिक सुरेंद्र पटेल ने किराए पर रहने वाले विक्रम (30) पुत्र सुजाराम पर चोरी का संदेह जताया था। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले में विक्रम निवासी गेलावास (जेतपुर) पाली को गिरफ्तार कर लिया। विक्रम ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।