भीलवाड़ा| नव उदय सेवा संस्था द्वारा सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या विद्यालय में शनिवार को पक्षियों के लिए परिंडा वितरण शुरू किया। संस्था अध्यक्ष राजेश जीनगर ने बताया कि जनसहयोग से पांच दिवसीय आयोजन के दौरान 501 परिंडे वितरित करेंगे। शुरुआत 101 परिंडे के साथ की। 501 परिंडे का वितरण किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद जीनगर, अनिल छाजेड़, शाला प्रधान सुषमा विश्नोई, अमित जोशी, गोविंद प्रसाद सोडानी, अभिषेक तिवाड़ी मौजूद रहे।