मानूसन सत्र से एक दिन पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में हो रही है। मीटिंग में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, DMK सहित कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। सरकार मीटिंग में अपने एजेंडे की जानकारी देगी, जबकि विपक्ष NEET और राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उठाएगा। मीटिंग से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से संसद के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा- हम सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि संसद के सुचारु संचालन में सहयोग करें। संसद सभी की है, हंगामे से किसी का फायदा नहीं।