संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन परिसर में NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा सहित NDA के सहयोगी दलों के सांसदों ने मकर द्वार के सामने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे पीएम आवास के बाहर 21 जुलाई को राहुल के धरने का विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। संसद के भीतर भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। लोकसभा की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई लेकिन हंगामे के कारण एक मिनट बाद ही कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा था कि सरकार पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है। लेकिन विपक्ष राजनीति कर रहा है। वहीं खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेपर लीक पर चर्चा तभी होगी जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे। संसद की कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…