हज यात्रा-2026 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जयपुर से 19 अप्रैल से यात्रियों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इस बार कुल 9 फ्लाइट्स 19 से 28 अप्रैल के बीच संचालित होंगी। 20 अप्रैल को छोड़ अन्य सभी दिनों में रोजाना एक फ्लाइट जयपुर से सीधे मदीना रवाना होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर और डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। जानकारी के अनुसार इन फ्लाइट्स का संचालन फ्लायनास एयरलाइंस करेगी। सभी हज फ्लाइट्स का आवागमन जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से टर्मिनल-1 पर अतिरिक्त चेक-इन काउंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए विशेष स्टाफ की तैनाती की जाएगी। पार्किंग और पिक-एंड-ड्रॉप जोन को भी व्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम रहे। वापसी की फ्लाइट्स 5 से 13 जून के बीच संचालित होंगी, जो जेद्दा से जयपुर आएंगी।