श्रीगंगानगर| शहर व शहर से लगते क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति बनी हुई है। कई कॉलोनियों में लोगों को तय समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे परेशानी बढ़ रही है। वहीं, कुछ इलाकों में पानी के टैंकर मंगवाने की नौबत आ गई है। नागरिकों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही पानी की खपत बढ़ जाती है। मंगलवार को पुरानी आबादी के रवि चौक पर लोगों ने एलएंडटी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। एलएंडटी की ओर से पेयजल की लाइनें डाली गई हैं। लेकिन समय पर पानी की सप्लाई नहीं की जाती। एडीएम के निर्देश पर एलएंडटी के कर्मचारी रवि चौक पहुंचे। तब लोगों ने घेराव किया।