जयपुर के सोडाला स्थित सुशीलपुरा कॉलोनी में बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई आने पर PHED के एईएन को एपीओ कर दिया गया है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने एक महीने पर प्रदर्शन भी किया था। स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे थे। तब एक युवक ने गिलास में गंदा पानी भरकर विधायक को दिखाया था। विधायक ने पानी को सूंघा और जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था। अब 30 दिन बाद विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। विभागीय जांच में पेयजल आपूर्ति में गंभीर लापरवाही होना सामने आया है। टैंकर और कैंपर से पानी मंगवाकर पीते थे इस इलाके में करीब एक हजार से ज्यादा लोग पिछले लंबे समय से दूषित पानी की सप्लाई से परेशान थे। लोगों का कहना था कि नलों से आने वाले पानी में सीवर जैसी तेज दुर्गंध आती है, जिससे पानी पीना तो दूर, नहाने और घरेलू उपयोग में लेना भी मुश्किल हो गया था। हालात इतने खराब थे कि कई परिवार 1.5 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते और कुछ लोग टैंकर व कैंपर के जरिए पानी की व्यवस्था कर रहे थे। विधायक के सामने जताई थी नाराजगी क्षेत्रवासियों ने कई बार विभाग में शिकायत दर्ज कराई लेकिन समाधान नहीं होने पर आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद कॉलोनी में विरोध-प्रदर्शन भी किया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें गंदे पानी की स्थिति दिखाते हुए नाराजगी जताई और कहा था कि वे पिछले एक महीने से परेशान हैं। एक युवक ने गिलास में गंदा पानी भरकर विधायक को दिखाया था। विधायक ने पानी को सूंघा और जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था। समस्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में विधायक को गंदे पानी का गिलास थमाया:महिलाएं बोलीं-हम यही पानी पी रहे हैं, आप भी पीजिए, हमारी सुनवाई नहीं हो रही जयपुर में सप्लाई हो रहा बदबू वाला सीवर का पानी:पीना तो दूर, नहाने में भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे लोग, बोले- पीने पर उल्टी आने लगती