पाडला गोकलिया स्कूल के खेल मैदान में दोस्तना ट्रॉफी के तहत आयोजित ऑक्शन आधारित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पिंक पैंथर्स नाल ने वर्चस्व इलेवन पाल लेम्बरवाडा को 6 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए नाल टीम ने 44 रन बनाए। जवाब में लेम्बरवाडा की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 38 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। समापन समारोह में मुकेश लोडेश्वर को 'मैन ऑफ द मैच' और दीपक सरपोटा को 'बेस्ट प्लेयर' का खिताब दिया गया। समापन अवसर पर दोस्तना के अध्यक्ष सुरेंद्र डामोर, उपाध्यक्ष अजय रोत, गणेश पटवारी, आयोजक डेविड, विनोद और अक्षय मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका अरविंद और करण चारवाड़ा ने निभाई। अंत में, आयोजक डेविड रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।