बारां| जिला बैरवा महासभा समिति ने रविवार को बैरवा समाज छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा ने की। कांग्रेस कमेटी महिला जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा भी मौजूद रहीं। इस दौरान परिसर में कदम, गुलमोहर, चंपा, गुलाबी, गुडहल, बादाम, मीठा नीम समेत कई तरह के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा, संरक्षक बद्रीलाल ठेकेदार, महामंत्री भवानी शंकर बडगोतिया, कोषाध्यक्ष हेमराज बैरवा, उपाध्यक्ष अनिल फौजी, मोतीलाल, हेड कांस्टेबल दुलीचंद बैरवा, जगदीश ठेकेदार, व्याख्याता रघुवीर, चेतन कुमार, वरिष्ठ शिक्षक सुरेशचंद्र, शिक्षक रामस्वरूप, रघुवीर, दिलखुश बैरवा, शिवराज बैरवा, प्रदीप बैरवा सहित लोग शामिल हुए। जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा ने धन्यवाद दिया।