पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।’ आज मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने ₹4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाषावाद, प्रांतवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव की लगातार कोशिश हो रही है। तब आज सिक्किम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का दर्शन करा दिए। पीएम की फुटबॉल खेलते हुए तीन तस्वीरें… PM मोदी की स्पीच के 4 पॉइंट्स… नॉर्थ-ईस्ट के लिए इनडोर क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन PM मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों के लिए इनडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया। जोकि सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में स्थित हैं। लंबे मानसून सीजन के कारण नॉर्थ-ईस्ट के खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी दिक्कत आती थी। अब प्लेयर्स इन हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में साल भर प्रैक्टिस कर सकेंगे। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह, BCCI के प्रेसिडेंट मिथुन मनहास, सेक्रेटरी देवजीत सैकिया, वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला और संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया मौजूदा रहे। PM ने पहले दिन रोड शो किया था मोदी सोमवार शाम को सिक्किम पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उन्होंने रोड शो किया। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा। पीएम के रोड शो की 3 तस्वीरें… 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना ------------------------------------ PM मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. पीएम मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की:नाव चलाने वाले को गले लगाया, ₹1000 दिए; 5 दिन पहले झालमुड़ी खाई थी पीएम नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। हुगली में नाव की सवारी कराने वाले नाविक को एक हजार रुपए भी दिए। पूरी खबर पढ़ें… 2. पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार ने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं; ₹10 दिए पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पूरी खबर पढ़ें…