झुंझुनूं जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिले के कुल 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में 20 पुलिस निरीक्षक (CI) और 10 उप निरीक्षक (SI) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस सूची में जिले के 17 थानों पर नए थानाधिकारियों (SHO) की तैनाती की गई है। इन नए थानाधिकारियों को मिली कमान ट्रांसफर लिस्ट में महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कंचन कुमारी (धनूरी), अलका विश्नोई (पिलानी), बिमला कुमारी (संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन) और संतोष कुमारी (थाना गुढ़ा) को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है।