भीलवाड़ा में मंगलवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। पहले चरण में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे शहर के कई आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 11 केवी खेड़ी पांसल फीडर से जुड़े नया बापूनगर बी सेक्टर, हीरो शोरूम के पीछे का क्षेत्र, 220 केवी जीएसएस कॉलोनी, कृष्णा नगर, आवरी माता के पीछे का क्षेत्र, बिलियापुर रोड, सिद्धार्थ नगर, आस्था रेजीडेंसी, एवरग्रीन टैक्स पार्क और नरेंद्र फार्मा से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह 11 केवी बिलिया फीडर से जुड़े मंगलपुरा और लक्ष्मीपुरा क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।