श्रीगंगानगर। बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष और विधायक जयदीप बिहाणी ने विधि विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रभजोत कौर और नैना गुप्ता को सम्मानित किया। दोनों छात्राएं सेठ जी.एल. बिहाणी सनातन धर्म विधि महाविद्यालय की हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के स्नातकोत्तर विधि (एलएल.एम.) सत्र 2024-25 के परिणामों में कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किए। प्रभजोत कौर ने विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। मेरिट सूची में कॉलेज के अन्य होनहारों ने भी अपनी जगह बनाई। इसमें दीक्षा अग्रवाल ने तृतीय, मीनाक्षी गर्ग ने पांचवां, नैना गुप्ता ने सातवां, डिंपल कम्बोज ने आठवां व रजत शर्मा ने नौवां स्थान हासिल किया।