भीलवाड़ा | श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल ने शहर में 6 प्याऊ लगाई। मंत्री मनीष सेठी व अध्यक्ष पदम डांगी ने बताया कि संघ के नाथूलाल, विक्रम, अरिहंत डूंगरवाल एवं जतनलाल, विकास, पीयूष सोनी,नोरतमल,हर्ष मोदी के सहयोग से एक-एक जल सरिता का संचालन किया जाएगा। जल सरिता स्टेशन रोड, मुरली विलास रोड़, सूचना केंद्र, लव गार्डन रोड, पीएनटी चौराहा, बाजार नम्बर 2 में संचालित रहेगी। मित्र मंडल अध्यक्ष अभय चपलोत,प्रदीप लोढ़ा,अशोक झामड, प्रकाश बाबेल,पुष्पेंद्र डोसी, गौरव सुराणा, जितेंद्र बांठिया, शैलेंद्र डांगी, रवि जैन, पंकज पोखरना, दर्पण लोढ़ा अविनाश तातेड़, सुनीता पीपाड़ा, मधु मेड़तवाल, मधु लोढ़ा, किरण सेठी उपस्थित थे।