प्रतापगढ़ के प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर शुभम् चौधरी ने जिलेवासियों से जनगणना-2027 के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। जनगणना का स्व-गणना चरण 1 मई से शुरू होगा, जिसके लिए आमजन से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। कलेक्टर चौधरी ने कहा कि 'हमारी जनगणना, हमारा विकास' की भावना के साथ जनगणना-2027 देश के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार बनेगी। उन्होंने बताया कि यह केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग दें, सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उप जिला जनगणना अधिकारी अजय शंकर बैरवा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में जनगणना 2027 का कार्य 01 मई 2026 से स्व गणना के रूप में शुरू होगा।