बाड़मेर | डोला डूंगरी स्थित मां सच्चियाय मंदिर की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम होंगे। आयोजन मां सच्चियाय मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में होगा। सहयोग मां सच्चियाय युवा परिषद, मां सच्चियाय सिंघवी युवा परिषद बाड़मेर का रहेगा। इसे लेकर जैन न्याति नोहरे की गली में बैठक हुई। बैठक में 50वीं वर्षगांठ महोत्सव समिति ने सर्वसम्मति से संयोजक के तौर पर ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल सिंघवी को नियुक्त किया। मां सच्चियाय युवा परिषद बाड़मेर के सदस्य नरेन्द्र श्रीश्रीमाल विनय ने बताया कि मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय कार्यक्रम 8 से 10 फरवरी तक होंगे। संयोजक बाबूलाल सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रमों में मां संच्चियाय का अभिषेक, अलौकिक श्रृंगार, मंदिर की सजावट, शोभायात्रा, रात्रि जागरण, प्रभावना, भगवान श्री सीमंधर स्वामी अभिषेक, दादा आर्यरक्षितसूरी अभिषेक पूजन, महाप्रसादी व 108 दीपकों की महाआरती होगी। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़े, माताजी का रथ, डीजे पालकी, 56 भोग, झांकियां आदि आयोजन होंगे। इनके नुकरे भी रखे जाएंगे।