श्रीगंगानगर| महिला आरक्षण बिल को लागू करने में हो रही देरी के विरोध में महिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर ‘महिलाओं को हक दो’ के नारों से गूंज उठा। सैकड़ों महिलाओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कमला बिश्नोई ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव के समय महिलाओं को केवल गुमराह करती है। प्रदर्शन में राधा देवी, सुनीता इंदौरा सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।