पेपर लीक के मुद्दे पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चुप रहने के चलते जमकर ट्रोल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने इस मुद्दे पर संसद में अपनी बात कही। जंतर-मंतर पर महीनेभर तक चला प्रदर्शन खत्म होने के पांचवें दिन, गुरुवार को राज्यसभा में राघव ने कहा- पहले मैं अपोजिशन में था तो सवाल पूछता था, आज मैं सत्तापक्ष की तरफ बैठता हूं तो सॉल्यूशन देना मेरी जिम्मेदारी है। दरअसल, आंदोलन के दौरान और उसके बाद यूथ के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेता राघव चड्ढा को जमकर घेर रहे थे। उनका कहना था कि लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने का दावा करने वाले चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल होने के बाद गायब हो गए हैं। उनकी चुप्पी पर जमकर मीम्स बने और कई प्रदर्शनकारी उनके गायब होने वाले पोस्टर लिए नजर आए। CJP का धरना खत्म होने के बाद संसद में पेपर लीक रोकने से जुड़े सरकार के बिल के पक्ष में बोलते हुए गुरुवार को चड्‌ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्टूडेंट्स की चिंता और दर्द को परिवार के मुखिया की तरह समझा और तमाम एक्शन लिए। राघव चड्ढा ने बिल पर राज्यसभा में कहीं अहम बातें:- ************* ये खबर भी पढ़ें: राघव चड्‌ढा ने CM भगवंत मान का इस्तीफा मांगा: बोले- फर्जी रिपोर्ट से सच्चाई छिपाई; अच्छा हुआ, मैंने सही टाइम पर AAP छोड़ दी पंजाब के CM भगवंत मान के वीडियो विवाद में राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा की एंट्री हो गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस बात को लेकर जरा भी संदेह या शक था कि यह बेअदबी वाला वीडियो असली है, एआई से बनाया गया है या फर्जी है, उनके सारे संदेह और शंकाएं अब दूर हो गई हैं। भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को असली बेअदबी वाले वीडियो को छिपाने के लिए एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवानी पड़ी। (पढ़ें पूरी खबर)