धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल नदोली का शुक्रवार को एसडीएम सुशील मीणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, मिड डे मील और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अध्यापकों के उपस्थिति रजिस्टर, रसोई कक्ष और मिड डे मील व्यवस्था की जांच की। उन्होंने स्वयं मिड डे मील का भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी और स्टूडेंट्स से भी खाने के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम मीणा ने बताया कि मिड डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने स्कूल स्टाफ को परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, बच्चों के लिए पेयजल व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के समय एसडीएम सुशीला मीणा के साथ मनीष कुमार मीणा, सुनील शर्मा और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।