राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा के ऑफिशियल मेल पर मिल धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर परिसर में जांच शुरू की। अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा परिसर से बाहर निकाला गया है। करीब 3 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। विधानसभा में सर्च की PHOTOS विधानसभ्रा के चप्पे-चप्पे की तलाशी धमकी बड़ा मेल आज सुबह 9:15 बजे राजस्थान विधानसभा की ऑफिशल मेल आईडी पर आया था। मेल में लिखा था- ‘राजस्थान विधानसभा में ठीक दोपहर 1 बजे आत्मघाती धमाका। सभी मुस्लमानों को बाहर निकालें।’ इसके बाद बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षा एजेंसियों की टीम विधानसभा पहुंची। विधानसभा को खाली करवाकर सर्च किया गया। करीब 3 घंटे तक कोने-कोने तक छानबीन की गई लकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को अंदर प्रवेश दिया गया। हर दिन चेकिंग की मांग विधानसभा की ओर से पत्र लिखकर एएस चेकिंग की मांग की गई है। इस नीति के प्रावधान है कि नियमित डेली रूटीन पर डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसी की ओर से परिसर की चेकिंग की जाती है। खबर अपडेट की जा रही है--- ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में विधानसभा-हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- RDX के 15 धमाके करेंगे; पूर्व सीएम गहलोत को लौटना पड़ा विधानसभा सचिवालय को सुबह 11:10 बजे एक ईमेल आया। इसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। (पढ़िए पूरी खबर)