राजस्थान के कई जिलों में मानसून सक्रिय है और लगातार बारिश हो रही है, लेकिन श्रीगंगानगर जिले में अब तक मानसून की पहली बारिश नहीं हुई है। मंगलवार को जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से आसमान में घने बादलों की आवाजाही बनी हुई है और मौसम सुहाना है, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जिले और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। सुबह से बादलों की आवाजाही, बारिश का इंतजार मंगलवार सुबह से श्रीगंगानगर में आसमान में घने बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने से उमस बनी हुई है। जिले में अब तक मानसून की एक भी बारिश दर्ज नहीं हुई है। तापमान में हल्की गिरावट मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। श्रीगंगानगर में मानसून की बारिश अभी तक नहीं होने से किसान खेतों में बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर आज बारिश होती है तो फसलों को फायदा मिलेगा और खेती के काम में तेजी आएगी। 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने राजस्थान में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के दक्षिण-पश्चिम से गुजरने के कारण राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों में श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।