पाली में एक बीएड स्टूडेंट और उसके परिवार पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। पढ़ाई में दिक्कत होने पर जब उन्हें टोका गया तो उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में बीएड स्टूडेंट और उसके माता-पिता घायल हो गए। घटना में घायल तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। लांबिया गांव की घटना, पड़ोसियों पर आरोप घटना गुरुवार को पाली के सदर थाना क्षेत्र के लांबिया गांव की है। बीएड स्टूडेंट दुर्गा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार नशे में हंगामा कर रहे थे, जिससे उसकी पढ़ाई में दिक्कत हो रही थी। लाठियां लेकर घर में घुसे, परिजनों को पीटा दुर्गा ने बताया कि टोकने पर आरोपी नाराज हो गए और लाठियां लेकर तीन-चार जने घर में घुस गए। उन्होंने दुर्गा और उसके माता-पिता पर हमला कर दिया। इस हमले में लांबिया गांव निवासी बीएड स्टूडेंट दुर्गा (20), उसके पिता रुघाराम (45) पुत्र गुणेशराम और मां दुर्गादेवी (40) घायल हो गईं। घटना के बाद गुरुवार रात को ही तीनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।