भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 27 अप्रैल को टोंक में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित होगा। केंद्रीय बीजेपी टीम से राजस्थान बीजेपी प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने टोंक के दौरे किए हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल राठौड़ भी इसकी तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम भी पीछे नहीं है। वे तीन चार दिन से लगे हुए है। रोजाना पदाधिकारियों से संपर्क में है। व्यवस्थाओं को अमली जामा पहना रहे है। इनके अलावा जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी पीछे नहीं है। स्थानीय नेतृत्व में जहां बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान तो अन्य नेताओं में पूर्व टोंक विधायक अजित सिंह मेहता, राजेंद्र पराना, नरेश बंसल, लक्ष्मी जैन आदि नेता घर घर पहुंचकर पीले चावल बांट रहे है। मंत्री नागर ने कलेक्टर समेत अधिकारियों को ली बैठक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन व हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नागर ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेकर से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।