पाली जिले के रोहट क्षेत्र के चेंडा गांव में श्रीराजेश्वर भगवान अन्नपूर्णा आंजणी माता धाम पीठ में गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही कन्या गुरुकुल का 10वां स्थापना दिवस समारोह भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम 29-30 अप्रैल को होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े का आना प्रस्तावित है। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, एसपी मोनिका सैन, एडीएम डॉ बजरंगसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी आंजणी माता धाम पहुंचे और तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही कार्यक्रम में कई राज्य और केंद्रीय मंत्रियों के आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों में श्रीराजेश्वर भगवान आंजणी माता धाम ट्रस्ट कन्या गुरुकुल संस्थान, नया चेंडा पाली एवं आंजणा पटेल समाज के लोग जुटे हुए हैं।