राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को जैसलमेर से जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राज्य और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला। रिफाइनरी में हाल में हुए हादसे को लेकर डोटासरा ने कहा- यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसमें हुए भारी नुकसान की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। ॉ यह मामला भी केवल जांच तक सीमित न रह जाए, जैसा कि कई अन्य मामलों में देखा गया है। डोटासरा ने कहा- यदि 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है तो सरकार को पारदर्शी और सख्त जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजपा केवल घोषणा करती है, काम नहीं महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर उन्होंने भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो अब तक जनगणना कराकर इसे लागू क्यों नहीं किया गया। भाजपा केवल घोषणाएं करती है, लेकिन जमीन पर काम करने की उसकी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। जानबूझकर चुनाव टालना चाहती है सरकार इसके अलावा पंचायती राज चुनावों को लेकर कहा- सरकार जानबूझकर चुनाव टालना चाहती है। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार हर पांच साल में जनगणना और परिसीमन के आधार पर चुनाव कराना जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद देरी की जा रही है। प्रशासनिक नियंत्रण के जरिए ब्यूरोक्रेसी को आगे रखकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर उनका जैसलमेर बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा सहित पदाधिकारी ने स्वागत किया। रिफाइनरी में हादसा शर्मनाक वहीं, जोधपुर पहुंचे बाडमेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रिफाइनरी महिला आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी को लेकर सरकार ने बहुत बडी लापरवाही है जिसकी वजह से इतना बडा हादसा हुआ। विश्व की सबसे बडी रिफाइनरी में इस तरह का हादसा शर्म की बात है। सबसे ज्यादा पेट्रोलियम विभाग की गलती है, केवल आनन फानन में रिफाइनरी का उद्घाटन करवा रहे थे। ऐसे में लापरवाही जरूर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा उदघाटन होने वाली रिफाइनरी में ऐसा हादसा होना शर्मनाक है । मंच पर फोटो खिचवाने के बाद युवक व एसएचओ के खिलाफ कारवाई की जा रही है। महिला कर आरक्षण बिल पर कहा- नारी शक्ति वंदन बिल 2023 में संसद से पास हो चुका था। भाजपा के लोगो ने केवल उसको लटकाए रखा। हाल ही में 15 अप्रेल को गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया जब इनके 131 वां संविधान संशोधन करना था। इनको लागू करने की नियत नही थी लागू नही करने की नियत से इसको अड़गा डालना था। पंचायती राज में परिसीमन किया उसी तरह से विधानसभा व लोकसभा का परिसीमन करना चाहते थे। जब कि विपक्ष ने कहा अभी वर्तमान सीटों के अनुसार ही बिल को लागू करे। जिस प्रकार आसाम व जम्मू कश्मीर में अपने हिसाब से किया उसी गणित को हिसाब में रखकर कांग्रेस की विधानसभा को बडा कर दिया और भाजपा के लिए छोटी विधानसभा बना रहे है जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है।