अलवर शहर में गुरुवार रात गाय का कटा सिर मिलने विहिप के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। नाराज लोगों ने अग्रसेन से भगत सिंह जाने वाली पुलिया पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। कई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एनईबी थाने पहुंचकर धरना दिया। पुलिस की समझाइश के बाद धरना समाप्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम तक कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को धरना और आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन प्रांत सह-प्रमुख प्रेम सिंह राजावत ने बताया कि प्रशासन के सामने पांच मांगें रखी गई हैं। ये मांगें हैं- राजावत ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर हॉपसर्कस पर बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।