जयपुर सहित पूरे प्रदेश में वेडिंग सीजन के बीच साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अब व्हाट्सएप पर डिजिटल शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर खतरनाक लिंक और APK फाइल भेजी जा रही हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। एडीजी साइबर क्राइम वी.के. सिंह के निर्देश पर जारी इस चेतावनी में डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि इन लिंक को खोलते ही मोबाइल का डेटा चोरी हो सकता है और बैंक खाते से रकम भी निकाली जा सकती है, इसलिए अनजान फाइलों और लिंक से दूर रहने की सलाह दी गई है। -------------- ये खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान से मिले गैंग को ऑर्डर, हर अकाउंट पर कमीशन:साइबर ठग इंजीनियरिंग का स्टूडेंट, 50 से ज्यादा बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर कोटा में साइबर ठगी नेटवर्क का पाकिस्तानी कनेक्शन भी मिला है। नेटवर्क का सरगना मोहम्मद अमजद पाकिस्तान हैंडलर से ऑर्डर ले रहा था। अमजद (21) इंजीनियरिंग स्टूडेंट है और करीब डेढ़ साल से ठगी नेटवर्क से जुड़ा है।(पूरी खबर पढ़ें…)