प्रतापगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कमल राणा गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी भगाराम उर्फ भगजी पिछले तीन साल से फरार था और उस पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित था। दो स्कॉर्पियो से पकड़ा था अवैध मादक पदार्थ पुलिस ने बताया- 25 मार्च 2023 को कारुण्डा चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 803 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा और 20 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की गई थी। इस दौरान आरोपी भगाराम घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस पिछले तीन साल से उसकी तलाश कर रही थी, और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 20,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। छोटीसादड़ी पुलिस ने की कार्रवाई छोटीसादड़ी थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने भगाराम उर्फ भगजी जाट को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे जब्त अफीम और डोडाचूरा के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है, और मामले में आगे की जांच जारी है।