बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम गहलोत वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अशोक गहलोत आज भी सचिन पायलट को बच्चा ही समझते हैं। गहलोत ने कहा था कि पहले भूल कर दी थी, अब भूल नहीं करेगा, टिका रहेगा, पहले किसी ने प्रभावित कर दिया था। इसका मतलब गहलोत आज भी पायलट को बालक मानते हैं। अरे वो बालक नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट का जितना प्रचार हम करते हैं, उतना उनके अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री नहीं करते। सोमवार को बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने पायलट के कई रूप बताकर उन्हें बहरूपियां कहा था। ये बयान राठौड़ ने मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की प्रदेश योजना बैठक से पहले मीडिया से बात करते दिया है। दरअसल, सोमवार को बीजेपी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि सचिन पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में रहेंगी। वे हमें छोड़कर नहीं जाएंगे, वे पूरी तरह से हमारे साथ हैं। अब जो पहले गुमराह करके हमारे लोगों को मानेसर ले गए थे उनके मन की मन में ही रह जाएगी। गहलोत के मन में पायलट के प्रति कितना मेल मदन राठौड़ ने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- अशोक गहलोत ने कहा था कि हमारे सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में है। उन्होंने पूरे का पूरा नहीं बोला, इनके मन में कितना मेल है। वो सचिन पायलट को पूरा अपने साथ नहीं मानते हैं। केवल उनकी टांगे ही अपने साथ मानते है। पायलट के पिताजी का गहलोत ने किया अपमान राठौड़ ने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कल कहा था कि सचिन पायलट के बहुरूप है। उनका सौम्या रूप है, चेहरा सुंदर हैं, यह भी एक गुण है। उनके पिताजी का अशोक गहलोत ने अपमान किया तो उन्होंने रौद्र रूप दिखाया था। कभी दोस्ती का धर्म निभाया, कभी टांग अड़ाने का धर्म, कभी पूंछ पर पैर रखोगे तो गुस्सा भी आएगा। यह समझ-समझ का फेर है, लेकिन यह डोटासरा समझ नहीं पाते हैं। राठौड़ बोले- हम कर रहे पायलट का प्रचार मदन राठौड़ ने कहा कि पायलट का जितना प्रचार हम कर रहे हैं। उतना अशोक गहलोत क्यों नही करते हैं। वो अपने साथी का प्रचार करें, उनके बारे में अच्छी बातें बोले। पायलट हमारी पार्टी के नही है, फिर भी मैं उनका गुणगान कर रहा हूं तो उनको भी करना चाहिए। लेकिन उनके मन मे तो चुभन हैं और पायलट के दिमाग में भी चुभन रहेगी, जो उन्हें नकारा, निकम्मा कहा गया था। ----------- ये खबरें भी पढ़िए… गहलोत बोले-पायलट हमें छोड़कर नहीं जाएंगे,उनकी टांगें कांग्रेस में रहेंगी:उनको पता है गलती करने का अंजाम, वे समझ भी गए, संभल भी गए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- सचिन पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में रहेंगी। अब जो पहले गुमराह करके हमारे लोगों को मानेसर ले गए थे उनके मन की मन में ही रह जाएगी। सचिन पायलट को अनुभव हो गया है कि इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं। ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल भी गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी उनके साथ एकजुट है। (पूरी खबर पढ़ें…) 'टोंकवासियों ने एक बहरूपिया को विधायक बना दिया':भाजपा राजस्थान प्रभारी राधा मोहन बोले- वे बहुरूपिया, उनकी एक टांग कांग्रेस में, एक जाने कहां बीजेपी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा- आप लोगों (टोंकवासियों) ने एक बहरूपिया को विधायक बना दिया। आश्चर्य होता है कि वह टोंक का निवासी नहीं, टोंक तो बहुत दूर , वह राजस्थान का भी निवासी नहीं है। जो अपनी पार्टी के प्रति नहीं, अपने मुख्यमंत्री के प्रति नहीं, अपने कार्यकर्ताओं के प्रति नहीं। आपने न जाने किस प्रभाव में आकर अपना विधायक बना लिया। (पूरी खबर पढ़ें…)