जैसलमेर के झिझनियाली थाना में 21 अप्रैल को हुई हत्थूदेवी की हत्या के मामले में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने गंभीर आरोप लगाए है। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल नेक कहा स्थानीय पुलिस राजनैतिक दबाव में आरोपियों को बचा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को रफा-दफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा- ये रसूखदारों की ओर से रची गई साजिश है। इसमें पड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने इस मामले में एसआईटी का गठन करने की मांग की है। रात के अंधेरे में खिड़की से मारी गई थी गोली सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया- 21 अप्रैल 2026 की रात को कानोड़ (गिड़ा, बालोतरा) निवासी किसान अमराराम की पत्नी हत्थूदेवी अपने कृषि कुएं पर स्थित घर में अकेली सो रही थीं। इसी दौरान खिड़की से गोली मारकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। सांसद के अनुसार, जिस तरह से मर्डर किया गया है, उससे लग रहा है कि ये प्री प्लान्ड मर्डर था। बेनीवार ने बताया कि आरोपी घटना से पहले और बाद में कई लोगों से कॉन्टैक्ट में थे। इसके साथ ही अवैध हथियार रखने वालों की जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सांसद ने आशंका जताई कि पीड़ित परिवार को काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। साजिशकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य किसान परिवार को डराकर उनकी जमीन-जायदाद कब्जाना था। बेनीचाल बोले- बुलडोजर की राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधि मौन क्यों ? बेनीवाल ने कहा: "दुर्भाग्यपूर्ण है कि छोटी घटनाओं पर उन्माद फैलाने वाले और बुलडोजर की राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधि आज इस गंभीर हत्याकांड पर मौन क्यों हैं?" उन्होंने सवाल किया कि मानवता के नाते पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय चुप्पी साधना कहीं अपराधियों को मौन समर्थन तो नहीं? अपराध के खिलाफ आवाज उठाना और इंसानियत को धर्म मानकर पीड़ित को न्याय दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री और DGP से उच्च स्तरीय जांच की गुहार सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस महानिदेशक को सीधे संबोधित करते हुए मांग की है- इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। जांच निष्पक्ष हो ताकि पर्दे के पीछे छिपे 'सफेदपोश' अपराधियों और असली साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जा सके। पीड़ित किसान परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करवाया जाए।